बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा: रेड्डी
25-Mar-2022 10:38 PM 7423
विजयवाड़ा 25 मार्च (AGENCY) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को विधानसभा मे कहा कि वर्ष 2022-23 का 2.56 लाख करोड़ रुपए का बजट कल्याण और विकास दोनों में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। श्री रेड्डी ने इसे लोगों का बजट करार देते हुए कहा कि तीन साल का प्रदर्शन स्थानीय निकाय में पारदर्शी सरकार के साथ जनादेश को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण राजस्व कम होने के बाद भी चुनाव में किए गए 95 प्रतिशत वादों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो लोग विधानसभा चुनाव में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को मतदान किया था, वे लोग भी अब सरकार के साथ हैं। वे लोग भ्रष्टाचार मुक्त कल्याणकारी सरकार के प्रत्यक्षदर्शी हैं, तभी तो उनलोगों ने स्थानीय चुनावों में विपक्ष के घटिया राजनीति के बावजूद हमें विशाल जनादेश दिया। श्री रेड्डी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 55,000 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से जमा किए गए और अन्य 17,305 करोड़ रुपये गैर-डीबीटी योजनाओं पर खर्च किए गए। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कल्याण कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^