बजट सत्र के पहले दिन सपा का सड़क से सदन तक हंगामा
20-Feb-2023 06:52 PM 5434
लखनऊ 20 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हुये बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सड़क से सदन तक समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान विधान भवन परिसर में आक्रोशित सदस्यों और मौजूद मार्शल के बीच धक्कामुक्की हुयी। साल के पहले सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के सदस्य नारेबाजी करते हुये चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा ओर धरना देने के इरादे से बढ़े मगर वहां मौजूद मार्शल के दल ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। इस बीच आंदोलित विपक्षी सदस्यों की प्रतिक्रिया जानने के लिये कुछ मीडियाकर्मियों ने आगे आने का प्रयास किया जिन्हे भी मार्शल ने धक्कामुक्की कर रोक लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^