बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार के साथ सात लोग गिरफ्तार
01-Sep-2024 03:27 PM 2753
बक्सर 01 सितंबर (वार्ता ) बिहार में बक्सर जिले के नया भोजपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने रविवार को यहां प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गांव में स्वर्गीय रामचंद्र लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। गठित टीम ने उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^