बलूचिस्तान के लासबेला में भूकंप के झटके महसूस किए गए
02-Feb-2023 05:21 PM 1538
क्वेटा, 02 फरवरी (संवाददाता) पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लासबेला में गुरुवार सुबह भूकंप के मध्यम स्तर के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के झटके गुरुवार सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केन्द्र बेला से 56 किलोमीटर उत्तर में 26.67 उत्तरी अक्षांश और 66.67 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 41 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने और किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। समाचार पत्र डॉन के संवाददाता ने कहा कि लासबेला और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि इससे पहले 29 जनवरी को इस्लामाबाद के कुछ हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किये गये। पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया था कि भूकंप का केन्द्र ताजिकिस्तान में जमीन की सतह से 150 किमी की गहराई में था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^