बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, 24 घायल
14-Sep-2024 08:27 PM 8314
इस्लामाबाद, 14 सितंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, अन्य 24 घायल हो गए। घायलों में कुछ ही हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह हादसा प्रांत के झोब जिले के धाना सर इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में भाग लिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के समय बस राजधानी इस्लामाबाद से प्रांतीय राजधानी क्वेटा जा रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^