बंगाल में दर्ज किए गए 22,645 नए कोरोना मामले
14-Jan-2022 10:45 PM 8424
कोलकाता, 13 जनवरी (AGENCY) पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 22,645 नए मामले दर्ज किये गये। यह गुरुवार को दर्ज किए गए मामलों से 822 कम हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 28 लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की कुल संख्या 20,013 हो गई। उत्तर 24 परगना पिछले 24 घंटों में 8 मौतों के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद कोलकाता में 7 मौतें हुई हैं। वहीं नए मामलों में सबसे ज़्यादा मामले कोलकाता (6867) में सामने आए। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले में 4018, दक्षिण 24 परगना में 1533, हुगली में 1394 तथा हावड़ा में 1223 मामले दर्ज किये गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,63,697 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को कुल सक्रिय मामले 1,45,483 हैं। राज्य में सकारात्मकता दर 31.14 फीसदी है जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की दर 91.12 फीसदी पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^