बंगाल में शहीद सममान यात्रा में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी निंदनीय: नड्डा
17-Aug-2021 10:24 PM 1683
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है पश्चिम बंगाल में शहीद सम्मान यात्रा के दौरान मतुआ समुदाय से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, भाजपा विधायकों एवं अन्य नेताओं की गिरफ्तारी निंदनीय है। मंगलवार को श्री नड्डा ने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना से शहीदों, लोकतंत्र व मतुआ समाज का अपमान हुआ है। भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस के तानाशाही रवैये को नेस्तनाबूद करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^