बंगलादेश में भूस्खलन से छह लोगों की मौत
14-Sep-2024 02:20 PM 2305
ढाका, 14 सितंबर (संवाददाता) बंगलादेश के दक्षिणपूर्वी कॉक्स बाजार जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अतिरिक्त शरणार्थी राहत एवं प्रत्यावर्तन आयुक्त मोहम्मद शमसुद्दौजा नयन ने कहा कि ढाका से लगभग 392 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार जिले में एक शरणार्थी शिविर में गुरुवार को भारी भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि जिले के हतीकुमरूल-14 रोहिंग्या शिविर में भूस्खलन के कारण रोहिंग्या परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जो लगभग 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों का घर है। उनमें से अधिकांश पहाड़ियों की ढलान पर रहते हैं और भूस्खलन के कारण शिविर में कम से कम तीन झोपड़ियां नष्ट हो गई। कॉक्स बाजार जिले के सुदूर पहाड़ी इलाके में शुक्रवार तड़के भूस्खलन आया, जिसमें घर की दीवार गिरने से तीन और लोगों की मौत हो गई। अधिकारी अभी भी जोखिम भरी ढलानों में जीवनयापन कर रहे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। आमतौर पर जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून के दौरान बंगलादेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होता है, क्योंकि फसल उगाने और घर बनाने के लिए वनों से काट दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^