बंगलादेश में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत
15-Aug-2022 08:26 PM 5339
ढाका 15 अगस्त (AGENCY) बंगलादेश में पुराना ढाका के लालबाग इलाके में सोमवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से छह शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद 10 दमकलों को मौके पर भेजा गया और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगने की आशंका जतायी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^