बंगलादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर जीता अंडर-19 एशियाकप का खिताब
08-Dec-2024 06:43 PM 5412
दुबई 08 दिसंबर (संवाददाता) रिजान हसन (47 रन और तीन विकेट) के हरफनमौल प्रदर्शन और अजीजुल हकीम (आठ रन देकर तीन विकेट) की बदौलत बंगलादेश ने रविवार को भारत को फाइनल मुकाबले में 59 रनों से हराकर अंडर-19 एशियाकप का खिताब जीता। बंगलादेश के 199 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 के स्कोर तक अपने दो विकेट गवां दिये। आयुष म्हात्रे (एक) और वैभव सूर्यवंशी (नौ) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ और केपी कार्तिकेय ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में रिजान हसन ने आंद्रे सिद्धार्थ (20) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। केपी कार्तिकेय (21) को इकबाल हसन ने अपना शिकार बनाया। निखिल कुमार (शून्य), हरवंश पंगालिया (छह) और किरण चोरमाले (एक) रन बनाकर आउट हुये। जीत की ओर बढ़ रहे भारत को अजीजुल हकीम ने आखिरी तीन विकेटों को जल्द ही समेट दिया। कप्तान मोहम्मद अमान (26) के आउट होने के बाद भातर के खिताब जीतने की उम्मीद टूट गई। हार्दिक राज (24) और चेतन शर्मा (10) रन बनाकर आउट हुये। भारत की पूरी टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर ढ़ेर हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^