02-Oct-2021 01:50 PM
4777
दिल्ली।आज राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है। गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश को अंग्रेजों की चुंगल से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान समय में गांधी जी को शांति दूत कहा जाता है। विश्व के कई दिग्गज नेताओं ने गांधी जी के कथनों का अनुसार कर प्रसिद्धि पाई है। युवाओं के लिए गांधी जी आदर्श हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर युवा अपने जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकता है। अगर आप भी गांधी जी के जीवन से रूबरू होना चाहते हैं, तो गांधी जयंती पर बापू के दर्शन और ज्ञान के लिए दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं-
राज घाट
यह स्मारक गांधी जी को समर्पित है। राज घाट में गांधी जी का अंतिम संस्कार किया गया था। काफी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक राज घाट आकर गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। आप भी गांधी जयंती पर राज घाट जा सकते हैं।
राष्ट्रीय गांधी म्यूजियम और पुस्तकालय
जवाहरलाल नेहरू मार्ग में गांधी म्यूजियम और पुस्तकालय स्थित है। इस म्यूजियम में गांधी जी की दुर्लभ तस्वीरें, किताबें, नोट्स आदि हैं, जो गांधी जी और उनकी धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी की हैं। शोधकर्ता ऑडियो विज़ुअल सामग्री भी म्यूजियम से प्राप्त कर सकते हैं। गांधी जी के जीवन से रूबरू होने के लिए एक बार गांधी म्यूजियम जरूर जाएं।
Gandhiji..///..bapus-darshan-on-gandhi-jayanti-320959