ब्रह्मोत्सवम: तिरुमाला में चक्रत्तलवार को चक्रस्नानम दिया गया
12-Oct-2024 04:27 PM 7308
तिरुमाला, 12 अक्टूबर (संवाददाता) आंध्र प्रदेश में रुमाला में शनिवार को स्वामी पुष्करिणी में सुदर्शन चक्रत्तलवार को भव्य तरीके से पवित्र चक्रस्नान किया गया। श्रीवारी वार्षिक ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को श्रीवरु के मानवरूपी स्वरूप को पवित्र स्नान कराया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और पुष्करिणी में पवित्र स्नान किया। इससे पहले तड़के तीन से प्रांत छह बजे तक श्री वराह स्वामी मंदिर के मुख मंडपम में पल्लकी उत्सव का आयोजन किया गया। बाद में श्री मलयप्पा स्वामी, श्रीदेवी और भूदेवी के साथ-साथ श्री सुदर्शन चक्रत्तलवार के लिए भव्य तरीके से स्नेपना तिरुमंजनम का आयोजन किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^