बरेली को विशिष्ट पहचान देगा नाथ कॉरिडोर: योगी
10-Jan-2024 08:54 PM 5246
लखनऊ 10 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली में निर्माणाधीन नाथ कॉरिडोर शहर को एक विशिष्ट पहचान देगा। मुख्यमंत्री ने यहां सर्किट हाउस में नाथ कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी शहर या जनपद जब तक अपनी पहचान को स्थान नहीं देगा तब तक वह समृद्ध नहीं हो सकता है। नाथनगरी बरेली में निर्माणाधीन नाथ कॉरिडोर की सड़कों को चार लेन के बनाया जाये और कॉरिडोर पर स्थित भूमि का व्यवसायिक उपयोग भी किया जाए, जिससे प्राधिकरण व नगर निगम की आय में भी वृद्धि हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^