बस मार्शलों के नियमितीकरण में स्पष्ट निर्णय ज़रूरी : कांग्रेस
13-Nov-2024 10:01 PM 8124
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बस मार्शलों को नियमित करने के मामले में मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लुका छिपी का खेल नहीं कर स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि सुश्री आतिशी ने बस मार्शलों की नियुक्ति प्रदूषण योद्धाओं के तौर पर करने की बात की थी लेकिन अब वह नियुक्ति फाइल उपराज्यपाल के पास भेजने की बात कर रही हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल एक दूसरे पर दोषारोपण कर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^