बसपा नेता खूंटी यादव के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा
29-Apr-2024 02:57 PM 1494
बक्सर, 29 अप्रैल (संवाददाता) बिहार के बक्सर जिले की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता खूंटी यादव हत्याकांड में न्यायालय ने दो दोषसिद्ध हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय बिजेन्दर कुमार ने नगर थाना कांड संख्या 261/2018 तथा सत्रवाद संख्या 105/2020 में वाद के नामजद अभियुक्तों रामेश्वर सिंह और कंचन सिंह को 302 भादवि में आजीवन कारावास, 307 भादवि में 10 साल और 27 शस्त्र अधिनियम में पांच साल की सजा सुनाई है। वाद के शेष पांच अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव व सन्देह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^