बीएचयू में बनेगा नया एम्स
22-Nov-2024 11:29 PM 9083
नयी दिल्ली 22 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत बीएचयू के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को सहायता प्रदान कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। मंत्रालय के अनुसार बीएचयू को अनुदान से क्षेत्र के लोगों को किफायती अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि होगी। इससे रोगी देखभाल पर खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^