बेईमानी करने वालों की जगह जेल में है-यादव
14-Apr-2024 08:32 PM 7726
नर्मदापुरम, 14 (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेईमानी करने वालों की जगह जेल में है। डॉ यादव नर्मदापुरम लोकसभा के पिपरिया एवं बालाघाट लोकसभा के लांजी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। वे गरीबों, दलितों को उनका अधिकार दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल में देश की धाक पूरी दुनिया में बढ़ी है। आज हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में सामने आ रहा है। आने वाले समय में हम दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में भी नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^