बीमार रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज को देखने अस्पताल पहुंचे मोदी
05-Mar-2024 11:56 PM 5553
कोलकाता, 05 मार्च (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को बीमार चल रहे रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद को देखने के लिए एक अस्पताल गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी आज शाम ओडिशा से आने के तुरंत बाद 95 वर्षीय महाराज को देखने के लिए रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान गए। महाराज उम्र संबंधी बीमारियों के कारण एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती हैं। श्री मोदी ने ‘एक्स हैंडल’ पर पोस्ट किया, “कोलकाता पहुंचने पर, अस्पताल गया और रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।” श्री मोदी ने कहा, 'हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^