बीते सप्ताह सोना 104 और चांदी 705 रुपये सस्ती
07-Nov-2021 12:02 PM 7281
मुंबई 07 नवंबर (AGENCY) वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धनतेरस और दीपावली त्योहार होने के बावजूद ग्राहकी सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 104 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 705 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 7.95 डॉलर प्रति औंस चढ़कर सप्ताहांत पर 1794.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 13.9 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर 1797.30 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.07 डॉलर फिसलकर 23.75 डॉलर प्रति औंस रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^