बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में मानक महत्वपूर्णःसिंह
14-Oct-2024 07:36 PM 4218
शिमला, 14 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वैश्विक तथा राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को उच्च स्तर की सुविधाएं, उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने में मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह सोमवार को सोलन ज़िला के बद्दी में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानक हम सभी को गुणवत्तायुक्त जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आयु बढ़ाने और पृथ्वी पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में स्थापित मानक विशेष भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापित मानक सबसे पहले विशेषज्ञों द्वारा परखे जाते हैं और फिर राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अपनाया जाता है। मानक हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में बेहतरी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मूल्याें को जीवन में अपनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^