भाजपा असंवैधानिक तरीके से दिल्ली की सरकार गिराने पर आतुर: आप
24-Aug-2022 08:30 PM 1261
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि भाजपा असंवैधानिक और भ्रष्ट तरीके से दिल्ली की सरकार गिराने पर आतुर है लेकिन हम राजधानी की जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार स्थिर है और कोई विधायक नहीं टूटेगा। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बुधवार को कहा कि समिति की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और जिस तरीके से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है, उस पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में पीएससी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^