भाजपा और गुढ़ा में कहीं कोई सांठगांठ तो नहीं-रंधावा
22-Jul-2023 10:45 PM 3863
जयपुर 22 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हाल में मंत्री पद से बर्खास्त राजेन्द्र सिंह गुढ़ा में कहीं कोई सांठगांठ तो नहीं हैं, इसकी जांच की जायेगी। श्री रंधावा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा “कल मणिपुर को लेकर हमारे विधायक बोल रहे थे, तब हमारे एक मंत्री ने कहा कि मणिपुर को छोड़िए राजस्थान की बात कीजिए। उनकी ऐसी भाषा थी जैसी प्रतिपक्ष के नेता बात करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^