भाजपा बडा परिवार है इसलिए टिकट की आकांक्षियों की संख्या ज्यादा है: शेखावत
12-Oct-2023 06:39 PM 6675
अजमेर 12 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ा परिवार है, इसीलिए टिकट के आकांक्षियों की संख्या भी संगठन में ज्यादा हैै। श्री शेखावत आज अजमेर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जीतेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगी, इसलिये यहां प्रत्याशी ज्यादा है। संगठन आलाकमान का विशेषाधिकार है कि वह किस का उपयोग कहा करता है। यही वजह है कि इस बार सांसदों को टिकिट देकर विधानसभा में भेजने का काम किया जा रहा है। किसी को टिकट देना अथवा न देना, गहन मंथन के बाद का काम होता है और यह सामान्य प्रक्रिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^