भाजपा गरीबी नहीं, गरीबों को मिटाना चाहती है: देवेन्द्र यादव
16-Jun-2025 11:14 PM 7691
नयी दिल्ली 16 जून (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कालकाजी विधानसभा के गोविंदपुरी क्षेत्र में भूमिहीन कैंप की 350 झुग्गियां तोड़े जाने के मामले में दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को मिटाना चाहती है। श्री यादव ने सोमवार को पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व विधायक शीशपाल, जिला अध्यक्ष हर्ष चौधरी, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, वरिष्ठ नेता डॉ.पीके मिश्रा, दिल्ली प्रदेश महिला ईकाई की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, महिला जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, गर्वित सिंघवी, जय प्रकाश, सुरेन्द्र गोल्डी और धर्मपाल ठक्कर सहित अन्य नेताओं के साथ यहां पहुंचकर पीडित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बेघर हुए लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनकी सहायता के लिए हर संभव कोशिश करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^