भाजपा हर चुनाव को हमेशा लेती है गंभीरता से: साव
19-Aug-2023 11:35 PM 1548
रायपुर 19 अगस्त(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि भाजपा हर चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेती रही है और उसी गंभीरता और पूरी ताकत के साथ इस बार भी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी है। श्री साव ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के लिहाज से विधानसभा से लेकर बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक भाजपा की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में अनाचार व अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ी हैं, लव जिहाद के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनके कारण छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार से छुटकारा पाने के लिए तत्पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^