भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी बनायेगी सरकार; पूनियां
29-Sep-2024 07:28 PM 4386
रोहतक, 29 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने दावा किया है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। डा पूनियां ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में भाजपा गठबंधन के साथ चंद सीटों के साथ थी और वर्ष 2014 में वह जनता की पसंद बनी और इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में आकर फिर सरकार बनाई और पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास के मार्ग खोले हैं, सभी क्षेत्र में देश की तरक्की के रास्ते खोले, युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नौकरी दी गई ।कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार की चर्चा सड़कों पर होती थी लेकिन गत दस वर्षों में भाजपा ने एक पारदर्शी सरकार दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^