भाजपा ही करती है काटने और बांटने का काम : खरगे
01-Dec-2024 07:48 PM 4416
नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दरगाह के नीचे शिवलिंग होने संबंधी विवाद पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया और कहा कि वह सबकी सुरक्षा की बात करती है लेकिन सच यह है कि भाजपा और उसकी विचारधारा काटने के साथ ही बांटने का भी काम करती है। श्री खरगे ने आज यहां रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आरएसएस की नीति विवाद खड़े करना है। इसी नीति का परिणाम है कि आज सर्वेक्षण करवा कर विवाद खड़ा कर समाज को बांटने की राह पर चलते हुए समाज को बांटने का भी काम चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^