भाजपा का ‘डीएनए’ संविधान विरोधी : कांग्रेस
27-Nov-2024 12:26 AM 1309
रायपुर 26 नवंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘डीएनए’ संविधान विरोधी है। श्री बैज ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने तय कर लिया था कि यदि 400 से अधिक सीटें आ जाएगी तो संविधान बदल देंगे। देश की जनता ने भाजपा को 240 में समेट दिया तो उनकी मंशा पूरी नहीं हुई, संविधान बदलने के भाजपाई मंशा के कारण देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल बना तो भाजपा मजबूरी में संविधान की पैरोकार बनने का ढोंग करती है। कांग्रेस ने गांधी जी के नेतृत्व में देश को आजादी दिलाई, लोकतंत्र की बुनियाद नेहरू जी ने रखा, बी.आर. अंबेडकर के प्रयासों से हमें दुनिया का बेहतरीन, लिखित संविधान मिला लेकिन भाजपा की बदनीयती संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^