भाजपा का झंडा ढोने वाला कोई नहीं बचेगा : हेमंत
13-Nov-2024 08:44 PM 1403
गिरिडीह, 13 नवम्बर (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फिरकापरस्त ताकत बताते हुए कहा कि एक बार फिर से भाजपा को झारखंड से खदेड़ दिया जाएगा। श्री सोरेन ने बुधवार को बिरनी के डुमरवा मैदान में सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि झारखंड की जनता इस बार भाजपा को राज्य से बाहर खदेड़ देगी। भाजपा का झंडा ढोने वाला कोई नहीं बचेगा। चुनाव जीतने के आत्म विश्वास से लबरेज श्री सोरेन ने कहा कि वो जेल से निकलते ही इतनी योजनाएं बेटियों और बहनों के लिए शुरू कर चुके हैं कि अब भाजपा को पूछने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली देकर हर व्यक्ति को एक बड़ा राहत देने का प्रयास किया गया है। भाजपा सिर्फ पूंजी पतियों के करोड़ो अरबों को माफ करती है। लेकिन झारखंड का बेटा होने के नाते हमने राज्य के गरीबों के दर्द को समझा और बिजली फ्री किया। वहीं फूलों-झानो योजना की चर्चा करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि इसे शुरू करने का मकसद यही रहा कि राज्य की बेटियों को उनके घर में सम्मान मिल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^