भाजपा का मैनिफेस्टो विकास का रोडमैप-नड्डा
16-Nov-2023 09:26 PM 1479
जयपुर, 16 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए जारी किए पार्टी घोषणा पत्र को विकास का रोडमेप बताया है। श्री नड्डा ने यहां भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के घोषणा पत्र (आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023) का विमोचन करने के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा " अन्य राजनीतिक दलों के मैनिफेस्टो केवल औपचारिक होते हैं, जबकि भाजपा के लिए मैनिफेस्टो विकास का रोडमैप होता है। संकल्प पत्र केवल पन्नों पर लिखे शब्द नहीं हैं, हम संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। जो हमने कहा वो करके दिखाया और जो नहीं कहा वो भी करके दिखाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^