भाजपा का संकल्प पत्र सभी वर्गाें का विकास एवं विकसित भारत का आधार-जोशी
14-Apr-2024 07:26 PM 5754
जयपुर 14 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने पार्टी के लोकसभा चुनाव को लेकर जारी संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी के साथ सभी वर्गों के विकास एवं विकसित भारत का आधार बताया है। श्री जोशी ने संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया और यह ही मोदी की गारंटी है, इसलिए जनता का पूर्ण विश्वास श्री मोदी पर है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में मुफ्त राशन सहित कई वादे संकल्प पत्र में हैं और यह एक बार फिर मोदी की गारंटी को साकार करने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^