07-Jul-2024 06:25 PM
3753
रांची,07 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने अंगवस्त्र एवम पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। केवल चुनाव ही नही बल्कि दिन प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है ,अभियान को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी,कांग्रेस, झामुमो,राजद परिवार की पार्टी है।
श्री मरांडी ने कहा कि नेताओं को तो रोज सम्मानित किया जाता है लेकिन कार्यकर्ता चुपचाप काम में जुटा रहता है। जनता के सवालों से जूझता है,जन प्रतिनिधियों से संबंधित शिकायतों को सुनता है।और सब कुछ सहन कर जनता की सेवा में जुटा रहता है,समस्याओं के समाधान में हर संभव प्रयास करता है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं।वैचारिक लड़ाई को आगे बढ़ाने के सहयोगी हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस ने दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी। क्या क्या नही कहा।संविधान बदलने से लेकर आरक्षण खत्म करने का दुष्प्रचार किया। लोगों को भड़काए लेकिन जनता ने भाजपा एन डी ए को वोट दिया।कहा कि झारखंड में एन डी ए को 81लाख से ज्यादा वोट मिले जबकि इंडी एलायंस को 61लाख पर ही सिमट गया। राज्य के 9लोकसभा सीट पर एन डी ए प्रत्याशियों की जीत हुई।52विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए की जीत हुई।...////...