भाजपा के खिलाफ जनता ने क्षेत्रीय दलों पर विश्वास किया
15-Jul-2024 11:16 PM 4597
चंडीगढ़, 15 जुलाई(संवाददाता) इंडियन नेशनल लोकदल( इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को कहा कि देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में आए नतीजों ने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) को हराने के लिए जनता ने अपना विश्वास क्षेत्रीय दलों पर अधिक व्यक्त किया है। श्री चौटाला ने कहा कि इससे यह साफ हो गया है कि हाल ही में सात राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों का कोई महत्व नहीं था बल्कि सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया। ऐसे में जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल थे वहां पर कांग्रेस के बजाय स्थानीय मुद्दों को अहमियत देते हुए लोगों ने क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों को जितवाया। और जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल नहीं थे सिर्फ वहां पर ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^