भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्रियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न
23-Dec-2022 11:27 PM 7315
भोपाल, 23 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आज यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्रियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुयी, जिसमें प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने मार्गदर्शन दिया। बैठक की जानकारी देते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रियों के द्वारा विकास की योजनाओं के काम और उनके प्रभार के जिलों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी प्रदेश प्रभारी श्री राव को दी गयी। श्री राव ने विकास कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी मंत्रियों को नई सरकार बनाने के लिए नई उर्जा के साथ प्रभार के जिलों और क्षेत्रों में काम करने की बात कही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^