भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर यूपी में उत्साह:यादव
04-Sep-2024 08:13 PM 5222
जौनपुर, 04 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा है कि 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। श्री यादव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 मे शुरु किया था, उस समय जिले मे सात लाख लोग भाजपा के सदस्य बने थे जिनमें भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दो सितंबर को शुभारंभ करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके बाद आज 04 सितम्बर को सदस्यता अभियान अपने जिलों में किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^