भाजपा के षड्यंत्र तथा गुमराह करने की कोशिश को बेनकाब करना जरूरी: खरगे
19-Apr-2025 06:38 PM 4605
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर षड्यंत्र करती है और उसकी असलियत को बेनकाब किया जाना बहुत जरूरी है। श्री खरगे ने शनिवार काे यहां पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आठ तथा नौ अप्रैल के अहमदाबाद में हुए पार्टी के अधिवेशन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस सत्र में पारित संदेश को जिला, मंडल, ब्लाक और बूथ तक पहुंचना है और पार्टी ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी किया था। कांग्रेस किस मुद्दे पर कितना गंभीर है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि 15-16 अप्रैल को पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुजरात में जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर बैठक बुलाई और पर्यवेक्षकों से संवाद करके निर्देश दिया कि जिलाध्यक्षों का चय़न कैसे होना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^