भाजपा की नफरत की राजनीति देश के लिए घातक : कांग्रेस
18-Apr-2022 09:58 PM 2582
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (AGENCY) कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नफरत की राजनीति कर सांप्रदायिक तनाव और विभाजन को बढ़ावा दे रही है और उसकी यह नीति देश तथा देश की जनता के लिए बहुत घातक है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि देश में जगह जगह सांप्रदायिक हिंसा और दंगे हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कहा कि नफरत को राजनीतिक लाभ की दृष्टि से क्यों देखा जा रहा है और जो लोग देश में हिंसा फैलाते हैं उन्हें सम्मानित क्यों किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आठ साल के शासन को देश के इतिहास में संविधान पर हमले, लोकतंत्र की मान्यताओं और इसकी सुरक्षा के वास्ते बनी संस्थाओं को ध्वस्त करने के लिए जाना जाएगा। भाजपा सरकार जिस तरह के काम कर रही है उससे लगता है कि वह अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासन में लोगों के कष्ट बढ़े, किसानों की औसत आय 27 रूपये रह गई है और हर किसान पर 74000 रूपये कर्ज का बोझ बढ़ा गया है। इसी तरह से हंगर इंडेक्स में 180 देशों की सूची में भारत 142वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बैंक घोटाले बढ़े हैं, किसानों के साथ अन्याय हुआ है, रोजगार के हालत ये हैं कि केंद्र और राज्य सरकारों में 30 लाख पद खाली पड़े हैं और उन्हें भरने का कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^