भाजपा की नीतियां किसान विरोधी: अखिलेश
02-Dec-2024 07:20 PM 6952
लखनऊ 02 दिसंबर (संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानो के एक बार फिर सरकार विरोधी सुरों को हवा देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीघरानों की पोषक हैं। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की जमीन और फसलों को लूटा है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। फसलों की सही कीमत भी नहीं मिल रही है। देश के विभिन्न भागों में तमाम योजनाओं के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण होता है लेकिन सरकार उन्हें बाजार के अनुसार लाभप्रद कीमत नहीं देती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^