भाजपा की सरकार आने के बाद हुआ मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास: तोमर
02-Nov-2023 08:25 PM 2409
भोपाल, 02 नवंबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश बीमारू और पिछड़ा राज्य हुआ करता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने के बाद से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। श्री तोमर ने शाजापुर जिले के कालापीपल, रतलाम और मंदसौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश बीमारू और पिछड़ा राज्य हुआ करता था, लेकिन 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। सड़़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जो जनता से दूर थीं, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने गांव-गांव सड़क और गांव-गांव बिजली व नल से हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश भर के गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे हैं। जिन गरीबों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार रहने के लिए जमीन दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश अकेला ऐसा राज्य है जहां किसानों को सम्मान निधि के रूप में 12 हजार रुपए मिलते हैं। 6 हजार रूपए केंद्र सरकार और 6 हजार रूपए राज्य सरकार देती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आ जायेगी तो वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमतों से विजयी बनाकर मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^