भाजपा की सरकार में हुआ बुंदेलखंड का विकास: खट्टर
18-Sep-2023 11:58 PM 3865
सागर, 18 सितंबर (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि बुंदेलखंड मध्यप्रदेश का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है, इस क्षेत्र का पिछले 18 वर्षो में तेजी से विकास हुआ है। केन बेतवा लिंक परियोजना से अब इस क्षेत्र का परिदृष्य बदल जायेगा। श्री खट्टर आज जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया रजाखेड़ी बजरिया में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में पर्याप्त बिजली, पानी की सुविधा है। नेशनल और स्टेट हाइवे बन चुके है, जहां यात्रा के समय में बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत की गिनती विश्व में पांचवे प्रगतिशील देशों में होती है। वर्ष 2047 तक भारत विश्व में तीसरे स्थान पर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^