भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक सोमवार को
12-Jul-2024 07:39 PM 6229
देहरादून 12 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आगामी 15 जुलाई को आहूत विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारी के लिए शुक्रवार को स्थानीय एक कॉलेज में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने एक बैठक में संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, पदाधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की। अपने संबोधन में श्री अजेय ने कहा कि जिस तरह जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है और जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य किया है, वह कार्यसमिति के आयोजन में भी झलकना चाहिए। इसके अतिरिक्त, धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रम की बेहतर और सरल जानकारी प्रत्येक प्रतिभागी पदाधिकारी तक पहुंचे, इसको सभी को मिलकर सुनिश्चित करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^