भाजपा केवल झूठ बोलती है: अखिलेश प्रताप
10-May-2024 11:20 PM 3713
देवरिया,10 मई (संवाददाता) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली की भाजपा सरकार सिर्फ झूठ बोलती हैं। इंडिया गठबंधन से चार सेटों में पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश प्रताप ने कहा “ लखनऊ और दिल्ली की भाजपा सरकार केवल असत्य बोलती है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य कहते हैं कि अगर पांच साल का और मौका मिल जाय तो वह कांग्रेस मुक्त भारत बना देंगे मगर लखनऊ और दिल्ली में भाजपा की सरकारों के काम नहीं गिना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कहते है लेकिन देश में बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं कर सके हैं। उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के 19 पेपर लीक हो चुके है। पेपर लीक होने से युवाओं में इस सरकार के प्रति कुन्ठा बनती जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^