भाजपा को चुनाव की बजाय नवीनीकरण की जरुरत : टिकैत
09-Apr-2024 11:57 PM 2537
अयोध्या, 9 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा दे रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में भाग लेने की बजाय अपनी सरकार का नवीनीकरण करा लेना चाहिये। श्री टिकैत ने किसानो की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा “ आंदोलन से किसान संगठित हुआ है। भातपा नारा दे रही है कि इस बार चार सौ पार तो फिर चुनाव कराने की क्या जरूरत है। इसको रिनीवल करा लो और जनता पर छोड़ दो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^