15-Feb-2023 11:26 PM
7320
मुंबई, 15 फरवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है और हमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्हें हराने और कांग्रेस को नंबर एक पार्टी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री पटोले प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस बैठक में विधायक और पार्टी नेता बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, विधायक प्रणीति शिंदे, सांसद कुमार केतकर, पूर्व सांसद डॉ. भालचंद्र मुंगेकर सहित पार्टी के अधिकांश नेता उपस्थित थे।
राज्य भर में भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को व्यापक बनाने के लिए, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान राज्य में शुरू किया गया है, जो घर-घर जाकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए संदेश को पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा ने जनता को एक सकारात्मक संदेश दिया है।
इस अवसर पर आगे बोलते हुए श्री पटोले ने कहा कि देश भारतीय जनता पार्टी के निरंकुश शासन से थक चुका है। भाजपा और श्री मोदी नियम कानून नहीं मानते। सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संसद में दिया गया भाषण हटा दिया गया है।...////...