भाजपा को कई सीटो पर नहीं मिल रहे जिताऊ उम्मीदवार : शिवपाल
14-Mar-2024 05:59 PM 5509
इटावा/मैनपुरी, 14 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि इंडिया समूह का प्रभाव इस कदर बढ़ चला है कि भाजपा को कई सीटो पर जिताऊ उम्मीदवार ही नही मिल रहे है और यही कारण है कि भाजपा ऐसी संसदीय सीटो अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पा रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर इंडिया समूह के ही उम्मीदवारो की जीत होगी। बदायूं संसदीय सीट का उम्मीदवार घोषित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव तीन दिन बदायूं दौरे के लिए आज अपने सैफई स्थित आवास से रवाना हुए। इससे पहले उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर हाल में बदायूं संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी की ही जीत हासिल होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^