भाजपा को मजबूत पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान: डाॅ़ धर्मेन्द्र
17-May-2024 07:10 PM 3971
कुशीनगर 17 मई  (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुक्रवार को दो विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया , जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने बूथ अध्यक्षों को बूथ विजय का मंत्र दिया। इस अवसर पर डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने पांच पीढ़ियों के तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज इस उंचाई पर पहुंची है कि चुनाव दर चुनाव सफलता प्राप्त कर रही है।भारतीय जनता पार्टी को ताकतवर एवं सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले 10 वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सभी वर्गों और सामाज को समान रूप से योजनाओं को लाभ देने का कार्य किया है। इन वर्षों में देश के विकास के साथ अपनी विरासत को भी आगे बढ़ने का काम किया है। आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा हैं। नरेंद्र मोदी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता हैं । कभी हम पर राज करने वाले अंग्रेज भी अब हिन्दुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय बोलते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^