29-Jan-2024 07:47 PM
2421
लखनऊ 29 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। पिछले दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, खेती-किसानी के सामान, खाद-बीज, दवाई, पढ़ाई, सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब परिवार रसाई गैस, सिलेण्डर, रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। माताएं, बहनें लकड़ियां तोड़कर चूल्हा जलाने पर मजबूर है। लोगों के लिए जीवनयापन का संकट है।...////...