भाजपा मजहब के नाम पर देश को बांट रही है: आर्य
10-Aug-2022 11:10 PM 2569
नैनीताल 10 अगस्त (AGENCY) उत्तराखंड में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार मजहब के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। श्री आर्य नैनीताल में कांग्रेस की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में माहौल खराब है। केन्द्र सरकार अंग्रेजों की तरह से विभाजनकारी नीति पर चल रही है। केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षियों के खिलाफ कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट हों और भाजपा को बाहर का राश्ता दिखायें। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा नैनीताल विधानसभा में निकाली गयी। इस दौरान पूरे कुमाऊं से पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा मल्लीताल राम सेवक सभा से नंदा देवी मंदिर, मालरोड होते हुए तल्लीताल पहंुची और धर्मशाला में खत्म हुई। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^