भाजपा में एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत: भूपेंद्र चौधरी
24-Aug-2024 07:14 PM 7312
फिरोजाबाद 24 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा सब का साथ सब का‌ विश्वास के संकल्प के साथ एक सितंबर से पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। ‌ भारतीय जनता पार्टी समृद्ध विकसित और सशक्त भारत के लिए कृत संकल्पित है। श्री चौधरी महानगर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में शामिल होने आए हुए थे और इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान एक सितंबर से दिल्ली मे प्रधानमंत्री की उपस्थिति में शुरू होने जा रहा है भारतीय जनता पार्टी देश को पूरी तरह समृद्ध और सशक्त बनाने के साथ ही एक विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र निर्माण अंतोदय योजना के संकल्प के साथ सबका विकास और सब का विश्वास लेकर ‌ घर घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^