भाजपा में शामिल कांग्रेस नेता ‘अवसरवादी’: आप
05-Jun-2022 07:19 PM 2969
चंडीगढ़ 05 जून (AGENCY) आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर उन्हें ‘अवसरवादी’ करार दिया और कहा कि खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कार्रवाई से बचने के लिए यह नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का ‘कचरा‘ शामिल करना भाजपा की दोहरी नीति को भी उजागर करता है। राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा शनिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। श्री कंग ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की तरफ से भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को निजी कम्पनीयों को कोविड-19 किट के ठेके देने में कथित भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं और इसी तरह, मंत्री रहते हुए श्री अरोड़ा, श्री कांगड़ और श्री वेरका पर भी अलग-अलग मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^